अवर्गीकृत

इस खेल दिवस पर बिलासपुर में बच्चों के लिए स्मार्ट सिटी और स्पोर्टीबींस की ओर से फ्री वर्कशॉप

डेस्क


बच्चों को खेल की बारीकियां समझाने और उनमें खेल के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से बिलासपुर स्मार्ट सिटी, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फ्री स्पोर्ट वर्कशाप आयोजित करने जा रही है।जिसमें ढाई साल से आठ साल तक के बच्चे शामिल होंगे.राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में यह वर्कशाप दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बच्चों को खेल की गतिविधियों की जानकारी देने खेल संस्था “स्पोर्टी बीन्स” के प्रशिक्षक विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

वर्तमान समय में मोबाइल और कंप्यूटर के कारण बच्चें खेल गतिविधियों दूर हो रहें है।इसके अलावा जिनमें खेल के प्रति रूचि है,उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण प्रतिभा का हनन हो रहा है। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “हमर बिलासपुर” के नई पौध को खेल के प्रति सही और व्यवस्थित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से बिलासपुर स्मार्ट सिटी यह आयोजन कर रही है। तीन घंटे के इस आयोजन में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को हर खेल की बारीकियों को सिखाया जाएगा,इसके अलावा एक सत्र कैरियर काउंसिलिंग का भी रहेगा। इस आयोजन में खेल संस्था “स्पोर्टी बीन्स” स्मार्ट सिटी की सहयोगी है।
राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आनलाइन और आफ लाइन रजिस्ट्रेशन, दोनों प्रकार की सुविधा दी गई है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी के सोशल मीडिया पेज़ में जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। वहीं दोपहर 3 बजे के पूर्व तक स्टेडियम में पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।


क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था है स्पोर्टी बीन्स

इस स्पोर्ट वर्कशाप में स्मार्ट सिटी का साथ दे रही संस्था “स्पोर्टी बीन्स” भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य युवराज सिंह की संस्था है.जो डेढ़ साल से आठ साल तक के बच्चों को सभी खेलों का प्रशिक्षण देती है। छत्तीसगढ़ में भी इस संस्था की शाखा स्थापित है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...