अवर्गीकृत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा पाकर अब फिट होगा इंडिया, बिल्हा के विद्यार्थियों ने भी खाई फिट रहने की सौगंध

डेस्क
खेल दिवस का दिन बिल्हा के विद्यार्थियों के लिए खास रहा। इस दिन विद्यार्थियों ने खुद फिट रहने व देश को फिट रखने की सौंगध ली।

यह सौगंध शहर के सांस्कृतिक भवन में रीजनल आउटरीच ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार रायपुर द्वारा आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी में दिलाई गई। विद्यार्थियों को फिट रहने की शपथ कार्यक्रम प्रमुख शैलेष ने दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर फिट रहने वालों का है। इस लिहाज से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खास बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों को खुद फिट रहने के साथ-साथ देश के हर व्यक्ति को फिट रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विविध स्कूलों के बच्चे प्रमुखता से उपस्थित रहे।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कल

प्रदर्शनी स्थल पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। कैंप में आने वाले व्यक्तियों का उपचार निःशुल्क किया जाएगा। जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच दवा का भी वितरण किया जाएगा।

आखिरी दिन ये रहेगा आकर्षण

वार्ता: कुपोषण से बचाव-विशेषज्ञ वक्ता द्वारा
परिचर्चा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वच्छता प्रेरणा और वर्तमान परिदृश्य .
सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय कलाकारों द्वारा
पुरस्कार वितरण समारोह एवं समापन

इन टीमों ने लिया हिस्सा

विभिन्न प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें एकता विद्यालय, श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय कन्या शाला चकरभाठा, सूरजमल शासकीय शाला आदि के विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा।

क्विज में ये रहे विजेता

प्रदर्शनी के दौरान मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जागृति उपाध्याय, भूपेंद्र कुमार, आरती चतुर्वेदी, अमन गजक, चंद्रप्रभा, प्यारेलाल, आरजू रमानी, मीनल व सत्य कुमार यादव ने बाजी मारी। सभी को मौके पर भी कार्यक्रम प्रमुख शैलेष फाये व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रेम कुमार के हाथों पुरस्कृत किया गया।

कबड्डी में सूरजमल स्कूल चैंपियन

कबड्डी प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत स्थानीय सूरजमल शासकीय स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर के बीच हुई। फाइनल मुकाबले में सूरजमल की टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर को शिकस्त दिया।

बारिश ने धोया क्रिकेट मुकाबला

प्रदर्शनी के दौरान गुरुवार को क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जाना था पर बारिश की वजह से नहीं हो पाया। मौसम ठीक रहा तो क्रिकेट मैच का आयोजन अग्रसेन काॅलेज के मैदान में शुक्रवार को किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...