अवर्गीकृत

अमर अग्रवाल बने भाजपा के सक्रिय सदस्य ,अब हुआ सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान आरंभ

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अभ्यिान के पश्चात् अब सक्रिय सदस्य बनाये जाने का अभियान प्रारंभ हुआ, जिसमें नगर भाजपा पश्चिम मण्डल के अन्तर्गत निवासरत् भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज सक्रिय सदस्य के रूप में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विदित हो कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया गया। उसमे से जिस भाजपा कार्यकर्ता ने लगभग 25 सदस्य बनाये है। उसे संगठन द्वारा सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता दी जा रही है, जिसे सक्रिय सदस्य के लिए संगठन द्वारा निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। इसी तारतम्य में सक्रिय सदस्य के रूप में नगर भाजपा पश्चिम मण्डल इकाई के अध्यक्ष सहदेव कश्यप, जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल की उपस्थिति में श्री अग्रवाल सक्रिय सदस्य बने। इस मौके पर रमेश लालवानी, अजीत सिंह भोगल, पार्षद शैलेन्द्र यादव, आनंद दुबे, प्रवीण दुबे, रोहित मिश्रा, रविकांत साहू, रवि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...