बिलासपुर

सुने मकान में दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी के मामले में आरोपी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे…सोने चांदी के जेवर और नगदी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमुनगर मुर्राभट्ठा के पास प्रार्थिया निशा सिंह के घर 29 जून को दिन दहाड़े सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने अज्ञात चोर को पकड़ लिया है, जिससे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में थाना प्रभारी तोरवा सुनील कुमार तिर्की के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर आरपीएफ एवं टीओपीबी के सहयोग से लगातार पता तलाश की जा रही थी, इस दौरान रेल्वे स्टेशन बिलासपुर के मोटरसायकल स्टेंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर झिझक रहा था जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवा चौधरी पिता भोला चौधरी उम्र 26 साल निवासी पटना पाण्डव पारा छोटू हॉटल के पास थाना पटना जिला कोरिया छ.ग. बताया तथा घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी की गई सोने चांदी के जेवर नगदी कुल कीमती 90000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा दिया गया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील कुमार तिर्की, आरपीएफ निरीक्षक भास्कर सोनी, प्रभारी टीओपीबी उनि. कुलदीप सिंह, सउनि विदेशीराम साहू (थाना तोरवा), प्र. आर. सत्यम सरकार, (टीओपीबी), आर. अनूप किण्डो, सुनील सिंह, कमलेश्वर शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज