छत्तीसगढ़

वेंकटेश्वर स्टील प्लांट में औद्योगिक हादसा तीन मजदूर झुलसे

डेस्क

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में संचालित एक निजी स्टील प्लांट में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. सरिया बनाने वाली कंपनी वेंकटेश्वर इस्पात में पैनल ब्लास्ट हो गया. इसमें 3 मजदूर बुरी तरह झुलस गए. हादसा सुबह करीब 9 बजे के आस पास होना बताया जा रहा है. घटना के दौरान पैनल के पास ही मजदूर काम कर रहे थे. तभी अचानक तेज आवाज आई. इससे प्लांट में हड़कंप मच गया. पैनल ब्लास्ट की चपेट में तीन मजदूर आ गए. घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर की उरला पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल मजदूरों को बाहर निकाला गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है.कंपनी प्रबंधन ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों को पचपेड़ी नाका के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. प्रबंधन का काहना है कि हादसे कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट के कारण ये हादसा होना बताया जा रहा है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है. हादसे की जांच की जा रही है. घायल मजदूरों के बात करने की स्थिति में उनका बयान दर्ज किया जाएगा. इसके बाद हादसे का सही कारण पता चल सकता है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी