छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की योजनाएं ला रही रंग, गोठान बन रहे ग्रामीणों की आय का जरिया

डेस्क

सुराजी गांवों में ग्रामीणों के सामाजिक, आर्थिक विकास के मद्देनजर प्रारंभ की गई नरवा-गरवा,घुरवा और बाड़ी योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीणों को आय का अतिरिक्त ज़रिया मिल रहा है। योजना के तहत गोठानों में आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही है।

इस क्रम में जिले के विकास खंड मरवाही के ग्राम गुल्लीडांड में कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम गोठान समिति द्वारा गोबर से जैविक खाद का निर्माण शुरू किया गया है। गत जुलाई माह से इस गोठान में सैकड़ों कीसंख्या में पशुओं का आना हो रहा है और उनका ब्यवस्थित रखरखाव किया जा रहा है।कृषि विभाग द्वारा इस गोठान में 5 वर्मी बेड और दो जैविक नाडेप टांके बनाए गए हैं।अगस्त माह में इस गोठान में दो हज़ार किलो वर्मी खाद का निर्माण किया गया।गोठान अभी करीब दो से ढाई सौ पशु आ रहे हैं। चारे, पानी , छायादार शेड और इलाज की समुचित व्यवस्था होने के कारण गोठान में पशुओं की संख्या में निरंतर इज़ाफ़ा हो रहा है।जिले के गोठान प्रभारी और उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डां सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गोबर से तैयार जैविक खाद की प्रति किलो दर 6.50 रूपए निर्धारित की गई है।इस दर पर जैविक खाद क्रय करने कृषि और उद्यान विभाग को अधिकृत किया गया है।

तय कीमत के आधार पर गुल्लीडांड गोठान समिति को करीब 13 हज़ार रुपए की आमदनी होगी।ग्रामीणों को स्वच्छ ईंधन मिले इसके लिए गोठान में बायोगैस संयंत्र की स्थापना भी की जा रही है।ज्ञातब्य है कि इस गोठान के निर्माण के लिए स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह द्वारा फैंसिंग पोल की आपूर्ति की गई है।इस प्रकार गोठान से ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत अर्थ ब्यवस्था को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ सरकार की इस नवाचार से ग्रामीण क्षेत्रों का स्वस्थ आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण के विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...