बिलासपुर

झूठे का हुआ मुंह काला, फर्जी जानकारी देने के मामले में अमित जोगी गिरफ्तार

डेस्क

आखिर वही हुआ जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी। मंगलवार सुबह सुबह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी गिरफ्तार कर लिए गए। आपको याद दिला दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में अमित जोगी ने मरवाही से चुनाव लड़ने के दौरान अपना जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था जिनमें उन्होंने अपना जन्म सारबहरा में होना बताया था लेकिन कोर्ट में प्रस्तुत जानकारी में उन्होंने अपना जन्म टेक्सास अमेरिका में बताया था। जन्म स्थान में भिन्नता के मामले को चुनौती देते हुए उनकी प्रतिद्वंदी समीरा पैकरा ने उनके खिलाफ गौरेला थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। हैरानी इस बात की है कि पूरा कार्यकाल इसी विवाद के बीच बीत गया लेकिन अमित जोगी की गिरफ्तारी नहीं हुई

। हाल ही में अजीत जोगी के खिलाफ जाति मामले में हाई पावर कमेटी द्वारा लिए गए फैसले के बाद समीरा पैकरा जागी और सोमवार को बड़ी संख्या में मरवाही के नागरिकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग की। शायद उसी का प्रभाव था कि मंगलवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल सदन मरवाही सदन पहुंचे । कोटा विधायक रेणु जोगी के बंगले में एसपी अधिकारियों के साथ अंदर गए और करीब आधे घंटे तक अमित जोगी के साथ बातचीत हुई ,जिसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गौरेला ले जाया जा रहा है। कांग्रेस से अलग हुए अजीत जोगी ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी तो माना जा रहा था कि वह राजनीति के क्षेत्र में प्रदेश में तीसरा आयाम बनेंगे, लेकिन उन पर लगातार जिस तरह से गाज गिर रही है उससे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। एक तरफ अजीत जोगी को आदिवासी मानने से इंकार कर दिया गया है, वहीं अमित जोगी भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। बचे खुचे कार्यकर्ता इस समय बंगले के बाहर मौजूद है। वही शांति बहाली के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती मरवाही सदन के आसपास की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...