बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- जिले में बुधवार को पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या पहुँची 100 के पार….फिर सभी क्षेत्रों से संक्रमितों की हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में बुधवार को कोरोना की रफ्तार 100 प्लस रही, जहाँ बीते 24 घन्टे में 123 नए मरीजो की पहचान की गई है। जिसमे से 115 मरीज जिले के है। तो वही 8 मरीज दीगर जिले के है। नए मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल मरीजो की संख्या 13803 हो गई है। पॉजिटिव मरीजो में एकबार फिर मेडिकल स्टाफ,निजी कर्मी,एनटीपीसी कर्मी,एसईसीएल कर्मी,पुलिस कर्मी सहित अन्य शामिल है। पॉजिटिव मरीज एनटीपीसी, आदर्श नगर ,विनोबा नगर ,नर्स कॉलोनी, टिकरापारा ,तारबहार, देवरीखुर्द ,गोड़पारा, रेलवे कॉलोनी, बीएसएनल कॉलोनी, ,जगमाल चौक, रामा वैली ,विद्यानगर,मोपका,कुदुदंड ,कोटा, सिरगिट्टी,, तिफरा, भारतीय नगर,ओम नगर ,सरकंडा ,पुलिस लाइन, शुभम विहार ,राजीव विहार ,मंगला, जोरापारा, चकरभाठा ,राजेंद्र नगर ,,अभिषेक नगर, चकरभाठा, नेचर सिटी, आरके नगर, बिरकोना ,चाटीडीह, तखतपुर ,रतनपुर ,गीतांजलि नगर, बहतराई ,करबला, सिम्स ,लक्ष्मी विहार, मस्तूरी ,बिल्हा, कतिया पारा सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। बुधवार को जिले के 98 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब तक जिले में ठीक होने मरीजो की संख्या 12650 हो गई है। जबकि अब भी 918 मरीज एक्टिव है, जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

कोरोना से दो मरीजो ने तोड़ा दम..

जिले में बुधवार को कोरोना से दो मरीजो की मौत हुई है। जिसमे एक मरीज बिलासपुर जिले का है। तो वही दूसरा मरीज कोरबा जिले का रहने वाला है। इन मरीजो के बाद अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 235 हो गई है। बुधवार को अपोलो हॉस्पिटल में ही दोनों मरीजो की मौत हुई है। जिसमे पहली मौत मस्तूरी के 52 वर्षीय महिला की हुई है। तो वही दूसरी मौत कोरबा जिले के कटघोरा में रहने वाली 55 वर्षीय महिला की हुई है। दोनों ही मरीजो को पूर्व में गभीर अवस्था मे अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...