जांजगीर चाँपा

असामाजिक तत्वों की करतूत से नगरवासी परेशान, पब्लिक प्रॉपर्टी को पहुँचा रहे नुकसान….

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में इन दिनों अपराधी पुलिस की नाक के नीचे आतंक मचा रहे है और पुलिस हाँथ में हाँथ धरे बैठी नज़र आ रही है आपको बता दें जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल है। जिले में 2 दिन पहले ही सांसद निवास और आसपास के क्षेत्र में आधा दर्जन घरों के ताले तोड़े गए थे, वहीं अब भीमा तालाब के सौंदर्य को बिगाड़ने में भी असामाजिक तत्व गुरेज नहीं कर रहे हैं। नगर का ऐतिहासिक भीमा तालाब असामाजिक तत्वों के निशाने पर है असामाजिक तत्वों ने यहां की आबो हवा को खराब करने ज़रा सी भी कसर नही छोड़ी यहां रखे डस्टबिन को बदमाशों ने उठाकर तालाब के अंदर फेंक दिया। वहीं मोर जांजगीर सेल्फी प्वाइंट को भी नुकसान पहुंचाया गया है

बताया जा रहा है कि भीमा तालाब के आसपास अवैध शराब और नशे के अन्य सामानों की बिक्री भी लगातार जारी है। शहर में जुए सट्टे के कारोबार के साथ ही चौक चौराहों पर अवैध शराब की भी बिक्री हो रही है। जिससे यहां ये कहना गलत नही होगा कि क्षेत्र में गुंडा बदमाशों के आतंक के आगे अब पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। अगर जल्द ही इस पर रोक नही लगी तो हालात और बिगड़ सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...