बिलासपुर

विदेशों में नौकरी लगाने के नाम से ठगी करने वाला अंर्तराज्यीय गिरोह पकड़ाया….तीन आरोपियों सहित नगदी 370000 रकम जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फर्जी आईडी प्रूफ के माध्यम से अलग अलग सिम खरीद कर बेरोजगार युवकों को नौकरी के नाम का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपीयो को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है, तीनो आरोपी साहिल अली पिता अली सुल्तान उम्र 23 वर्ष निवासी पालम विहार ,रफिउल इस्लाम पिता ताफीजुल सरकार उम्र 26 वर्ष साकिन पालम विहार और आलोक पाल पिता तेज सिंह उम्र 25 वर्ष गुड़गांव हरियाणा द्वारा अलग – अलग जाॅब की साइट से नौकरी के नाम से रजिस्टर्ड किए गए युवक युवतियों के डाटा को चुराकर पंजीकृत लोगों को फोन करके नौकरी के नाम पर झांसा देते थे। आरोपियों द्वारा नौकरी की विभिन्न वेबसाइट के नाम पर बेरोजगार युवकों को पंजीयन शुल्क ,ट्रेनिंग शुल्क एवं एड़वांस शुल्क एवं अन्य शुल्क के माध्यम से अलग – अलग खातों मे पैसे जमा कराते थे। प्रार्थी आशिष सिंह ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आनलाईन अलग अलग कंपनीयों में जाॅब के लिए आवेदन दिया था।कुछ दिनों पश्चात ऋषभ गुप्ता एच.आर मैनेजर फ्यूचर कंपनी एवं महेश माथुर फाईनेसियल हेड फ्यूचर कंपनी द्वारा प्रार्थी को काॅल कर विदेशो की बड़ी कंपनी आरसेल मित्तल कंपनी दुबई में नौकरी हेतु 80 लाख रू. सालाना के पैकेज का जाॅब इंटरव्यू है कहकर रजिस्ट्रेशन, डिग्री, एक्सपेरियंस सर्टिफिकेट, वेरिफिकेशन, एप्टिट्यूट टेस्ट इंटरव्यू प्रिपेशन ट्रेनिंग, फाईनल प्लेसमेंट ऑफर लेटर और ज्वाईनिंग के नाम पर 5,67,104 रू. नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी कर प्रार्थी से ठगी किया गया था।

विदेश में नौकरी के लुभावने ऑफर देकर ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जिस पर निरीक्षक कलीम खान के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर दिल्ली हरियाणा टीम रवाना कर शहरो में लगातार 03 दिवस तक सुझबुझ एवं लगन मेहनत से उक्त फर्जी काॅल सेंटर का पता तलाश कर सारे तकनीकी साक्ष्यों से जाॅच पड़ताल उपरांत तीनों आरोपियों को मौके पर रेड कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त दो लैपटाॅप, दो कीपेड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जप्त किया गया है।

ऑनलाइन जाॅब फ्राड से बचने के तरीके:-

वर्तमान समय में लोग घर बैठे ही नौकरी हेतु आवेदन कर रहे है,ऑनलाइन आवेदन ,मोबाईल नंबर ,ईमेल आदि पर प्रतिक्रिया करके नौकरी के नाम से पैसे देकर धोखाधड़ी का शिकार बन जाते है। लुभावनी सैलरी का प्रलोभन ,अनचाहे ईमेल, मैसेज द्वारा जाॅब संबंधित सूचना मिलना फर्जी काॅल सेंटरों द्वारा जाॅब संबंधित ईमेल प्राप्त होना,जाॅब का प्रचार एवं प्रसार फर्जी वेबसाइट द्वारा ठगों द्वारा ठगी करने के तरीके अपनाये जाते है।उक्त ऑनलाइन जाॅब फ्राड से बचने के लिए अनचाहे ईमेल व मैसेज का जवाब न दे, फर्जी सरकारी एवं प्राईवेट नौकरी के ऑफर को पहचाने। वेबसाइट पर दिखने वाले नौकरी संबंधित विज्ञापनों से बचें,असली व नकली वेबसाइटो की पहचान करना सीखें , ऑनलाइन इंटरव्यू में सावधानी बरतें, अधिकृत वेबसाइट पर जाकर की ही आवेदन करें। नौकरी लगाने के संबंध में अपने माता-पिता एवं संरक्षकों को अलग से बतायें ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज