बिलासपुर

अमित जोगी पर फैसला सुरक्षित , भेजे गए वापस जेल

उदय सिंह

बुधवार को सेशंस कोर्ट में करीब घंटे भर चली बहस के बाद अमित जोगी मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके बाद एक बार फिर अमित जोगी को वापस पेंड्रा उप जेल भेज दिया गया है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में अमित जोगी की गिरफ्तारी मंगलवार सुबह हुई थी। लोअर कोर्ट में उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में त्वरित सुनवाई की मांग में याचिका लगाई थी। खास बात यह रही कि बुधवार को अमित जोगी ने अपनी पैरवी खुद की। वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचे अमित जोगी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नकारा।

उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिन दस्तावेजों के आधार पर उन पर आरोप तय किए गए हैं और एफ आई आर दर्ज की गई है , उन्होंने उन प्रमाण पत्रों का कहीं इस्तेमाल नहीं किया और ना हीं जमा कराया है। करीब 1 घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और इस कारण से कोर्ट ने एक बार फिर अमित जोगी को वापस पेंड्रा जेल भेज दिया है। आपको याद दिला दें कि लोअर कोर्ट द्वारा अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया था। अमित जोगी पर गलत नागरिकता बताने का अपराध है ,जिसके खिलाफ भाजपा नेता समीरा पैकरा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी