छत्तीसगढ़

अमित जोगी की गिरफ्तारी पर बदलापुर के बयान के बाद कांग्रेस का धर्मजीत पर तीखा हमला

डेस्क

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज होने के बाद उन्हें अब 14 दिन जेल में रहने होंगे। उन्हीं के पार्टी के विधायक धर्मजीत सिंह ने इसे बदलापुर की कार्यवाही करार दिया है ।जिस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने धरमजीत से सवाल किया कि किस बात का बदला सरकार ले रही है यह बताए?

तीन जन्म प्रमाण पत्र अमित जोगी ने बनाया। हाई पावर कमेटी के फैसले के अनुसार गलत जाति प्रमाण पत्र अजीत जोगी ने बनाया। इस दोनो घटना की शिकायत तत्कालीन भाजपा एवं आदिवासी नेता संत कुमार नेताम एवं 2013 में भारतीय जनता पार्टी की मरवाही की भाजपा पार्टी वर्तमान भाजपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने किया है। फिर इसमें धरमजीत के अनुसार कांग्रेस या भूपेश सरकार कहाॅ से आ गयी? भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एस पी का घेराव किया एवं अपनी एफ आई आर पर कार्यवाही की माॅग की थी। विधायक धरमजीत सिंह जी यह बतावे कि अमित जोगी के तीन जनम प्रमाण पत्र सारबहरा (मरवाही) इन्दौर (मध्यप्रदेष) और टैक्सास (अमेरिका) है कि नही? और यदि नहीं है तो कोर्ट में बताये कि तीन प्रमाण पत्र नही है। धरमजीत सिंह हमेषा निष्ठा बदलने के लिए जाने जाते है। कांग्रेस ने उनको सबकुछ दिया विधायक बनाया और आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ एहसानमंद होने के बजाय झूठे और मनगढंत आरोपो द्वारा अपनी निष्ठां अमित जोगी को दिखाने के लिए लगा रहे है। राश्ट्रीय महासचिव छ.ग. प्रभारी पी.एल.पुनिया ने स्पश्ट रूप से कह दिया था कि यह भाजपा और छजका के बीच का मामला है और कानून अपना काम कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,