पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना पुलिस जुटी जाँच मे

उदय सिंह

पचपेड़ी –थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव निवासी अंजना मरावी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर मे साडी का फंदा बनाकर फ़ासी मे झूल गई जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पचपेड़ी थाना पहुंच कर ग्राम आमगाव के कोटवार दरसराम गंधर्व ने थाना मे सूचना दी की बीती शाम 7 बजे के आसपास अंजना मरावी पिता रामफल मरावी उम्र 18 वर्ष ने फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौक़े पर पहुंची पुलिस को मृतिका के पिता रामफल मरावी ने बताया की हम लोग बाहर ईट भट्ठे मे काम करने गये थे जो बीते सप्ताह ही काम करके वापस अपने गृह ग्राम पहुंचे है वापस आने के बाद उनकी लड़की अंजना की तबियत खराब होने लगी जिससे वो डिप्रेशन मे रहने लगी थी।

जब बीती शाम दिशा मैदान के लिए नदी तरफ गया था वही मृतिका की माँ गांव मे ही हो रहे शादी मे खाना बनाने गई हुई थी, घर मे उसकी मँझली बेटी अंजना और छोटे छोटे बच्चे थे। जब शाम 7 बजे वापस घर आया तब छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।वही जब घर के अंदर प्रवेश किया तो दरवाजा ढका हुआ था जैसे ही घर मे प्रवेश किया तो देखा की मेरी बेटी अंजना साडी को फंदा बनाकर घर मे लगे लकड़ी मे झूल रही थी।

जिसे आनन फानन मे तत्काल साडी को काट निचे उतारा उसके बाद मृतका की माँ एवं गांव के आसपास के लोगो को बुलाने गया वापस आते तक अंजना की मौत हो चुकी थी फिलहाल पुलिस मौक़े पर पहुंच शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्डम मे भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,