छत्तीसगढ़

मुंगेली के आगर नदी में बह गए बच्चे की लाश चौथे दिन मिली

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली के आगर नदी में बह गए बालक के जीवित बच जाने की सभी तरफ प्रार्थना की जा रही थी लेकिन ये प्रार्थना बेअसर साबित हुई और जैसे की आशंका जाहिर की जा रही थी शनिवार सुबह सागर साहू की लाश रामगढ़ आवास पारा के पास बरामद कर ली गई। आपको याद दिला दें कि बुधवार शाम को गणेश विसर्जन देखने 8 वर्षीय सागर साहु एनीकट के पास गया था। जहां एनीकट के ऊपर से पानी का बहाव होने की वजह से पैर फिसल गया और सागर साहू तेज बहाव के साथ बह गया ।

बुधवार शाम से ही सागर साहू की तलाश गोताखोर कर रहे थे लेकिन बह गए बालक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वहीं आसपास के स्थानीय मल्लाह भी लगातार अपने स्तर पर प्रयास कर रहे थे। जो काम प्रोफेशनल गोताखोर नहीं कर पाए वह स्थानीय मल्लाहो ने कर दिया। शनिवार सुबह रामगढ़ आवास पारा के पास प्रभु मल्लाह के साथ अन्य गोताखोरों ने आगर नदी में बह गए सागर साहू की लाश देखी । कई घंटों से पानी में डूबने के कारण लाश बुरी तरह फुल चुकी थी। जिसे गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाल लिया । वही सागर साहू की लाश मिलने की खबर से साहू परिवार की बची खुची उम्मीद भी समाप्त हो गई और पूरा परिवार दहाड़े मार मार कर रोने लगा। इस घटना से पूरे मुंगेली में मातम पसर चुका है।

हाल में हुई तेज बारिश की वजह से नदी नालों में उफान है और इसलिए गणेश विसर्जन के दौरान लोगों को, खासकर बच्चों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है ,ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला