रायगढ़

अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंपिंग का खुलासा, 6 करोड़ की संपत्ति जब्त…पर्यावरण को क्षति पहुँचाने का मामला

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोहनपुर में अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंपिंग के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 9 भारी वाहनों 7 हाइवा और 2 ट्रेलर को फ्लाई ऐश सहित जब्त किया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक प्लांट से निकली फ्लाई ऐश को बिना किसी वैधानिक अनुमति के ग्राम सोहनपुर क्षेत्र में खुले स्थान पर डंप किया जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान के साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।
सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां फ्लाई ऐश से लदे ट्रेलर और हाइवा वाहन अनलोड करते पाए गए। पुलिस ने जब वाहन चालकों से परिवहन एवं डंपिंग से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत मौके पर ही 9 वाहनों को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। साथ ही, पूरे प्रकरण की जानकारी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पर्यावरण विभाग को भेज दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी