छत्तीसगढ़

बिजली बिल में बढ़ाया गया वीसीए चार्ज, नियामक आयोग ने लिया निर्णय….

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर- अब प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को वीसीए चार्ज का अतिरिक्त बोझ झेलना होगा। इसकी प्रमुख वजह कोयले और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को बताया जा रहा है। मालूम हो इस चार्ज के निर्धारण का प्रावधान इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 62(4) के तहत् किया गया है। वीसीए दर का निर्धारण राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों तथा दिशा-निर्देशो के तहत किया जाता है। इसके निर्धारण में वितरण कंपनी और राज्य शासन की कोई निर्णायक भूमिका नहीं रहती है। वीसीए चार्ज का समायोजन देश के सभी विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा समय-समय पर किया जाता है, जिसका भुगतान सभी उपभोक्ताओं को करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि केवल छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं से ही वीसीए चार्ज लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 30 जून 2012 से बिजली उपभोक्ताओं से वीसीए चार्ज लेना आरंभ किया गया था। हालांकि की वर्तमान में रिएबल कास्ट एडजस्टमेंट चार्ज में 100 यूनिट के बाद हर यूनिट में दो से तीन पैसे की वृद्धि की गई है।

क्या है वीएसए चार्ज

बिजली उत्पादन के लिए कोयला और तेल के रूप में बड़े पैमाने पर फ्यूल की आवश्यकता होती है। जिसका बाजार मूल्य समय-समय पर घटते-बढ़ते रहता है। बिजली कंपनी द्वारा हर तीन महीने में इसका आंकलन किया जाता है। जिसके बाद बढ़ी हुई राशि को वेरियेबल या वीसीए चार्ज के रूप में बिजली बिल में जोड़कर उपभोक्ताओं से वसूलते हैं।

इन्होंने लिया निर्णय

कोयले एव तेल की कीमत में वृद्धि का आंकलन कर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों तथा दिशा-निर्देशो के तहत बिजली उपभोक्ताओं से वेरियबल कास्ट एडजस्टमेंट (वीसीए) चार्ज लेने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत प्रथम 100 यूनिट तक खपत पर पूर्व में निर्धारित वीसीए चार्ज यथावत 17 पैसा प्रति यूनिट ही देय होगा अर्थात इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के वीसीए चार्ज में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। 100 से ऊपर 200 यूनिट तक 02 पैसा तथा इससे अधिक बिजली खपत पर प्रति यूनिट मात्र 03 पैसा अतिरिक्त वीसीए चार्ज देय होगा। यह निर्णय नवम्बर- दिसम्बर 2019 के विद्युत देयकों पर लागू होगा।

इस एक्ट के आधार पर होता है। वीसीए चार्ज में बदलाव

कोयले और डीजल के दाम में वृद्धि से विद्युत उत्पादन से लेकर कोल परिवहन की दरें घटती-बढ़ती रहती हैं। इस आधार पर बिजली की प्रचलित दर में वीसीए चार्ज को घटाने-बढ़ाने का प्रावधान इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 62(4) के तहत् किया गया है। वीसीए के निर्धारण में राज्य शासन अथवा पाॅवर कंपनी की कोई निर्णायक भूमिका नहीं रहती। वीसीए चार्ज का समायोजन देश के सभी विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा समय-समय पर किया जाना अनिवार्य होता है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...