बिलासपुर

देवरीखुर्द में जंगलराज का आरोप, इसहाक और मिथिलेश मिलकर कर रहे अवैध वसूली

डेस्क

देवरीखुर्द ग्राम पंचायत का नगर निगम में शामिल होना कितना जरूरी था इसका एहसास कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत के बाद एक बार फिर हुआ है। देवरीखुर्द के नागरिकों ने यहां गंभीर अनियमितता के आरोप लगाए हैं ।आरोप है कि पूर्व जनपद सदस्य बिल्हा और स्थानीय नेता इशहाक कुरैशी द्वारा यहां गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। लोगों ने बाकायदा कलेक्टर को शिकायत करते हुए कहा है कि देवरीखुर्द में गौण खनिज निधि मद से स्वीकृत राशि से मंगल विहार फेस वन में सड़क निर्माण में भेदभाव किया गया है। आरोप है कि मंगल विहार फेस वन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह और इशहाक कुरैशी ने मिलकर यहां सभी घरों से 5000 रु की अवैध वसूली की है । मंगल विहार फेस वन के कुछ नागरिकों ने जब यह रकम देने से मना कर दिया गया तो उनके घर के सामने सड़क का निर्माण नहीं किया गया ।

आरोप यह भी है की मिथिलेश सिंह द्वारा अवैध तरीके से 5000 रु मांगने पर जिन्होंने उन्हें यह रकम नहीं दी उनके घर के सामने सड़क नहीं बनाई गई और मंगल विहार में सीसीटीवी कैमरे भी इसी मिथिलेश सिंह ने नहीं लगने दिए। सरकारी मद से निर्माण होने वाले सड़क निर्माण में इशहाक कुरैशी और मिथिलेश सिंह द्वारा की गई गड़बड़ी से नागरिक बेहद खफा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि इशहाक कुरैशी और मंगल विहार फेस वन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, यहां लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं और जो लोग उनकी जेब गर्म नहीं करते उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। नागरिकों को सड़क से वंचित रखने की साजिश दोनों ने मिलकर की है । इतना ही नहीं आरोप तो यह भी है कि यही दोनों इलाके में गुंडाराज कायम करने की कोशिश कर रहे हैं और यहां बनने वाले मकान मालिकों और ठेकेदारों से जबरन गुंडा टैक्स वसूला जाता है। इनकी ही मांग पूरी न करने पर ओंकार कंस्ट्रक्शन ,राजेश सेंडे और सुमित्रा कंस्ट्रक्शन के नाम से झूठी रिपोर्ट करने की बात भी सामने आई है। लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी होने के नाते इशहाक कुरेशी द्वारा किए गए अवैध कार्य की शिकायत भी कोई सुनने को तैयार नहीं। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से पुलिस भी इशहाक कुरेशी पर कोई कार्यवाही नहीं करती और अब तो उसे मिथिलेश सिंह जैसे जैसा साथी भी मिल गया है। दोनों मिलकर देवरीखुर्द में विकास के बाधक बने हुए हैं। इसलिए देवरीखुद के नागरिकों ने इन दोनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर से शिकायत की है और सबूत के तौर पर एक सीडी भी पेश की गई है। ग्राम पंचायत होने की वजह से यहां विकास हमेशा से बाधित हुआ है और विकास की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों के हाथ में होने से वे अंधा बांटे रेवड़ी और चिन्ह चिन्ह के दे के शिद्धान्त को अपना रहे हैं ।नागरिक सुविधा देने के लिए अवैध वसूली के इस खेल को रोकने की जरूरत है। हालांकि यह उम्मीद की जानी चाहिए कि देवरीखुर्द के नगर निगम में शामिल होने के बाद ईशाहक़ कुरैशी और मिथिलेश सिंह जैसे लोगों की गुंडागर्दी और अवैध वसूली पर अंकुश लगेगी
लेकिन अगर ऐसे ही लोग जनप्रतिनिधि बनकर चुने जाएंगे और लोग इन्हें ही वोट करेंगे तो फिर भले ही देवरीखुर्द ग्राम पंचायत से नगर निगम बन जाए लेकिन हालात नहीं बदलेंगे। इसलिए अगर देवरीखुर्द की दशा बदल ली है तो फिर यहां के नागरिकों को भी आने वाले समय में जनप्रतिनिधि चुनने के दौरान इस बात का ख्याल रखना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...