छत्तीसगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, पांच तस्करों से 60 किलो गांजा बरामद

आकाश दत्त मिश्रा

रायगढ़ सरिया पुलिस की टीम को गांजे की तस्करी कर रहे तस्करों से 60 किलो गांजा बरामद करने में कामयाबी मिली है। रायगढ़ क्षेत्र में भी उड़ीसा से लगातार गांजे की तस्करी की जाती है। रविवार सुबह सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सरहदी इलाके ओडिशा के गांव विक्रमपाली, बरमकेला सड़क मार्ग से ही गांजे की बड़ी खेप लेकर तस्कर आ रहे हैं। जिसके पश्चात टीआई आशीष वासनिक के नेतृत्व में टीम मौके पर रवाना हुई ।सर्चिंग के दौरान एक सफेद रंग की इनोवा और एक लाल कलर की हीरो बाइक नजर आने पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो एक-एक किलो के पैकेट में रखे करीब 60 किलो गांजा पुलिस के हाथ लगा। पकड़े गए आरोपियों के नाम ललित निषाद, नंद कुमार चंद्रा है। आपको बता दें कि यह लोग गांजे की तस्करी में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। वहीं कन्हैया यादव, संदीप चंद्रा और पायलट हरिप्रसाद भी रविवार को गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार हुए हैं। बरामद गांजा की कीमत बाजार में 3 लाख 60 हज़ार रुपये आंकी गई है। सरिया पुलिस की कार्यवाही में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद