छत्तीसगढ़

तेज बारिश के चलते मुंगेली में जल प्लावन की स्थिति, कई मोहल्लों में भरा पानी

आकाश दत्त मिश्रा

तेज बारिश और अगर नदी के लबालब हो जाने से अचानक मुंगेली में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है मुख्य मार्ग पर भी कई कई फीट पानी भरा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है वही लोग आगर नदी के उफान को देखने के लिए बड़ी संख्या में नए पुल पर इकट्ठा हो चुके हैं जिस कारण यहां ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा रही है

पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्था बहाली की कोशिश कर रही है लेकिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं 4 साल बाद मुंगेली के लोगों ने ऐसे हालात देखे हैं बिल्कुल सुखी रहने वाली आगर नदी भी उफनती नजर आ रही है बीते 24 घंटों से हो रही जिले मे लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।

मुंगेली सहित दोनो ब्लॉक पथरिया व लोरमी के गहरे इलाकों में निवास करने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं कई गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से टूट गया है। बारिश से लोरमी के खुड़िया बांध का वेस्टवियर भी अपने पूरे शबाब पर है। यहां पानी सामान्य से करीब 3 फिट ऊपर है। इसके चलते मनियारी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। परिणामस्वरूप पानी कारीडोंगरी रोड पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है।

कारीडोंगरी के बाद वनांचल के बहुत से गांव ऐसे हैं जो लोरमी ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है, लेकिन इस पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन ठप्प हो चुका है। इसके अलावा लोरमी नगर से निकलने वाली मनियारी नदी के किनारे रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी ने जगह ले ली है। जिसके चलते मकान के गिरने या कोई दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

वहीँ मुंगेली के निचले इलाकों में आगर नदी का कहर बरपाना शुरू हो गया है नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में कई लोगो के फंसे होने की सूचना मिल रही जहाँ केशवपुर बगनी भाँवर में 15 से 20 घर के परिवार नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चारो तरफ से घिर गए हैं वहीं जिला व नगरीय प्रशासन निचले इलाकों से लोगो को सुरक्षित स्थान में ले जाने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

दूसरी ओर आफत की बारिश ने किसानों को भी संकट में डाल दिया है। किसानों के खेतों में बारिश का पानी लबालब भरा हुआ है, जिसके कारण वे अपने खेतों में खाद नहीं डाल पा रहे है। किसानों को फसल नुकसान होने की चिंता सता रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी