कोटा

तेज रफ्तार 2 कारों की आपस में हुई भिड़ंत पूर्व विधायक सहित 6 लोगो को आई चोट

प्रेम सोमवंशी

कोटा – केंदा चौकी अंतर्गत ग्राम बंजारी बस्ती के पास तेज रफ्तार 2 कारों की आपस में भिड़ंत ही गयी। इस हादसे में तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सहित 6 लोगो को आई मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केंदा में प्राथमिक इलाज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक राम दयाल उईके अपनी नेक्सन कार क्रमांक CG 10 AX 2382 से पेंड्रा से बिलासपुर आ रहे थे कि जब वह बंजारी बस्ती के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही कार के साथ भिड़ंत हो गयी जिससे कार में बैठे पूर्व विधायक के सीने में मामूली चोटें आई है

व उनके ड्राइवर को भी मामूली चोट आई है। वही दूसरे कार में सवार कांग्रेस नेता विजय वर्मा सहित अन्य लोगो को भी मामूली चोटें आई है। यह सभी इनोवा कार क्रमांक CG 10 AR 5469 में सवार होकर चकरभाठा से रीवा जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही केंदा चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी और पूर्व विधायक सहित सभी घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केंदा लेकर आये जहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। इस घटना की रिपोर्ट दोनो पार्टी ने नहीं लिखाई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...