बिलासपुर

आरंभ हुआ गणेश विसर्जन का दौर, नदी में तेज बहाव होने से बरती जा रही विशेष सावधानी

आलोक

विघ्नहर्ता भगवान गणेश 2 सितंबर से अपने भक्तों के बीच है। इस दौरान शाहवासी भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।लेकिन अब भक्तों के बीच से भगवान गणेश विदाई ले रहे है। बुधवार को अनंत चतुदर्शी के दिन भगवान अपने भक्तों से विदा लेंगे। लेकिन रविवार से भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गूंज के बीच समितियां और घरों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाएं शहर के दो विसर्जन स्थल पचरी घाट और छठघाट पहुचने लगी है।

रविवार सुबह से ही दोनो घाटों में काफी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन करने लोग पहुचते रहे ,जो देर रात तक जारी रहा। इस वर्ष अरपा नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। लिहाजा नगर निगम बिलासपुर के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। क्योकि बुधवार को प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ी संख्या में होना है। लिहाज़ा विधुत सहित अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। वही पानी के तेज बहाव को देखते हुए गोताखोर के साथ सीमित दायरे से आगे किसी भी व्यक्ति को जाने नही दिया जा रहा। वही पुलिस प्रशासन का सहयोग भी विसर्जन के लिए लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,