जांजगीर चाँपा

शिक्षक के घर लूट की घटना…देर रात नकाबपोश आरोपियों ने माँ – बेटे को बनाया बंधक और की मारपीट, 1.50 लाख नगद और 10 लाख के सोने चांदी की हुई लूट

रमेश राजपूत

जांजगीर- चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 गुरुघासीदास नगर में बीती रात खौफनाक मंजर का सामना शिक्षक और उसकी बुजुर्ग माँ को देखना पड़ा, जहाँ देर रात 5 से अधिक नकाबपोश आरोपी घर में जा घुसे और सो रहे माँ बेटे को बंधक बना लिया। जिसके बाद पूरे घर की तलाशी लेते रहे इस दौरान गहने और पैसे कहा रखे है इसकी जानकारी लेने आरोपियों ने बुजुर्ग माँ के साथ मारपीट भी की और आलमारी में रखे पैसे और गहने लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा नगर में शनिवार की रात अज्ञात आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, वार्ड 5 में रहने वाले किशोर देवांगन की मां को बंधक बना और मारपीट करते हुए घर के आलमारी में रखे डेढ़ लाख रूपये नगद और 8 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर की लूट हुई है

जिसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रूपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है, वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी मौके पर पहुँचकर आवश्यक निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है।

मामले में अकलतरा पुलिस ने लूट और बंधक बनाने की धाराओ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...