छत्तीसगढ़

विवादों के बाद अमित जोगी मेदांता रिफर, अपोलो ने पल्ला झाड़ा

डेस्क

अपोलो प्रबंधन ने अमित जोगी को इलाज के लिए मेदान्ता रिफर कर दिया है। न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ ए.जयवेलू, हृदय विशेषज्ञ डॉ राजीव लोचन भांजा, किडनी विशेषज्ञ डॉ जगदीश पंड्या, आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज राय, पेशाब विशेषज्ञ डॉ जयंत कनस्कर की पांच सदस्यीय संयुक्त बोर्ड ने 10 सितंबर 2019 को दोपहर 1:36 बजे अमित जोगी को परामर्श के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित मेदान्ता के लिए रिफर किया है।

अपोलो के डिस्चार्ज पत्र में लिखा गया है कि अमित जोगी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता है। आगामी उपचार के लिए उनके मूल अस्पताल गुरुग्राम मेदांता रिफर किया जाता है। चिकित्सकीय दल ने अपने परीक्षण के दौरान पाया कि जोगी के मस्तिष्क के नसों में पथरीलापन है। पेशाब करने में कम फ्लो रेट है। उनका सोडियम 155 से 141 हो गया है। इसके अलावा अमित जोगी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। यूरिन और एक्टिव हेपेटाइटिस बी के साथ मिर्गी की चिकित्सा इलाज के लिए उन्हें मेदान्ता अस्पताल के मस्तिष्क विशेषज्ञ डॉक्टर बी पी सिंह और यूरिन विशेषज्ञ डॉ हलावत और हृदय विशेषज्ञ डॉ नरेश त्रेहान को उपचार के लिए रिफर किया गया है। अपोलो हॉस्पिटल टीम ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि बिलासपुर में चिकित्सा के दौरान हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो चुका है।

अमित जोगी जी के इलाज़ से सम्बंधित एक बार पुनः फिर पार्टी कार्यकर्ता और नेता आशंका जाहिर कर रहे हैं। इकबाल अहमद रिजवी, समीर अहमद बबला ने बताया कि अमित जोगी को अपोलो हॉस्पिटल ने मेदांता गुरुग्राम में उपचार के लिए एक दिन पहले दोपहर में 1:36 बजे में रीफर कर दिया है. लेकिन सरकार ने जेल मैनुअल के कंडिका 9.4.2 के अनुरूप स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रिफर सेंटर पहुंचा देना चाहिए था। लेकिन सरकार ने देर रात 11:00 बजे तक अमित जोगी और डॉक्टरों से सम्पर्क नहीं किया है।

इकबाल रिजवी और बबला समेत अन्य जनता कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चिकित्सकीय दल की रिपोर्ट अधिकृत तौर पर अमित जोगी अथवा उनके परिवार को उपलब्ध कराई गयी थी। लेकिन भ्रामक जानकारी फैलाया जा रहा है कि अमित जोगी मूल रूप से स्वस्थ हैं। फर्जी बातें जनता को गुमराह करने के लिए फैलाया जा रहा है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नेताओं ने कहा कि अमित जोगी जी को जेएमएफसी गौरेला के आदेश, अपोलो के पांच चिकित्सकीय मंडल की रिपोर्ट और जेल मैनुअल के प्रावधानों और मानवता को ध्यान में रखते हुए उचित चिकित्सा और उपचार के लिए मेदांता गुरुग्राम पहुचने की व्यवस्था की जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो इससे जाहिर होगा कि सरकार जानबूझकर जोगी परिवार के खिलाफ षड्यंत्र कर सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...