तखतपुर

अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम… नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – मछली पकड़ने के लिए अपनाया गया अवैध और खतरनाक तरीका एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरीघाट में रविवार सुबह मनियारी नदी में करंट लगाकर मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त 45 वर्ष रविवार सुबह करीब 9 बजे मनियारी नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि उसने नदी में जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस सकें। इसी दौरान अचानक उसका पैर पानी में पड़ गया और वह खुद उसी करंट की चपेट में आ गया।

करंट इतना तेज था कि वह संभलने या खुद को बचाने का मौका तक नहीं पा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मछली पकड़ने के लिए करंट का इस्तेमाल न केवल अवैध है, बल्कि बेहद घातक भी है। थोड़े लाभ के लिए अपनाया गया यह खतरनाक तरीका अब एक परिवार की जिंदगी पर भारी पड़ गया।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...