छत्तीसगढ़

भारी विरोध के बावजूद अमित जोगी भेजे गए रायपुर सेंट्रल जेल, राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

डेस्क

मंगलवार की शाम 6 बजे अपोलो द्वारा अमित जोगी की जांचें नार्मल बताकर डिस्चार्ज कर दिए जाने के 22 घंटे बाद अब अमित जोगी को रायपुर सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल में कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रायपुर की मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा।

इस मामले में अमित जोगी ने कहा कि उन्हें अपोलो के डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया जाएगा। जबकि प्रशासन ने मुझे कोई भी बीमारी न होने की बात कही और मुझे रायपुर जेल ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह राज्य मेडीकल बोर्ड की टीम आई थी और मुझसे 11 बजकर 50 मिनिट तक पूछताछ और जांच करती रहीं वहीं हाईकोर्ट में 12 बजे उनहोंने रिपोर्ट पेश कर दी। आखिर प्रदेश के मुख्यिा मेरे साथ करना क्या चाह रहे हैं।
वहीं उनकी पत्नी रिचा जोगी ने पत्रकारों से कहा की अमित जोगी को अगर कुछ भी होता है तो उसकी जबाव देही प्रशासन व सरकार की होगी।
उधर विधायक धर्मजीत सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपोलो में उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है। प्रशासन करना क्या चाहता है समझ नहीं आ रहा।
अपोलो के अधिकारी ने बताया कि अमित जोगी द्वारा जिन जिन बीमारी या परेशानियों की जानकारी दी गई थी डॉक्टरों ने सारे चेकअप किए और जांच के बाद मंगलवार को उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,