मस्तूरी

मस्तूरी:- गांजा तस्करी में फरार दूसरा आरोपी धरमजयगढ़ से गिरफ्तार, 20 किलो गांजा, कार और मोबाइल हुआ था जब्त

उदय सिंह

मस्तुरी – पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार आरोपी विनोद वर्मा उर्फ विनोद औधोलिया को धरमजयगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले 1 जुलाई को आरोपी नीरज वर्मा को ग्राम जयरामनगर-रलिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नीरज वर्मा वेगन आर कार CG10BQ9133 में उड़ीसा से गांजा लेकर गनियारी की ओर जा रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने कार से 20 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत 2.01 लाख, एक रीयलमी मोबाइल और वाहन सहित कुल 7.11 लाख का माल जब्त किया। पूछताछ में नीरज ने फरार साथी विनोद वर्मा का नाम उजागर किया, जिसे पुलिस ने धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया। विनोद पिछले चार वर्षों से गांजा की अवैध तस्करी में लिप्त था।

इस कार्रवाई में निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर, एएसआई सुजान जगत, एसीसीयू टीम सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल