बिलासपुर

शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण….पीड़िता की शिकायत पर पहुँचा सलाखों के पीछे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान राजेश जयसवाल 52 वर्ष, निवासी दीन दयाल कॉलोनी, मंगला थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 2 जुलाई को थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में आरोपी से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले कांटीखार स्थित मकान में और बाद में अपने घर ले जाकर लगातार शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह का दबाव डाला तो आरोपी ने मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य व उनकी टीम राजकुमार वस्त्रकार, सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते व विनेन्द्र कौशिक की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार