छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर अधिकारी को दिया नहले पर दहला जवाब, तहसीलदार की गाड़ी से बांध दी अपनी भैंस

डेस्क

अगर आपसे कोई अधिकारी रिश्वत मांगे तो आप क्या करेंगे? आप रिश्वत देंगे? और आपके पास पैसे नहीं हुए तो क्या करेंगे? मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां की सिरोंज तहसील में नायब तहसीलदार ने जब एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी तो उसने तहसीलदार की गाड़ी से अपनी भैंस को बांध दिया. और अब गाड़ी से बंधी इस भैंस ने सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में सुर्खियां बटोर ली हैं.दरअसल, सिरोंज के ही रहने वाले भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वह पिछले छ: महीने से अपने परिवार की जमीन के मामले के चक्कर में नायब तहसीलदार के पास आ रहे हैं, लेकिन वह काम करने से मना कर रहे हैं. और पैसों की मांग कर रहे हैं, मेरे पास पैसा नहीं है, मेरे पास मेरी भैंस ही सबसे ज्यादा कीमती है. इसलिए मैंने नायब तहसीलदार को वही दे दी.हालांकि, भूपेंद्र सिंह के द्वारा लगाए गए आरोपों पर नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सिंघल ने जवाब दिया है और इन आरोपों को नकार दिया है।

भूपेंद्र सिंह ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं. हालांकि, जब उनसे भूपेंद्र सिंह के पेंडिंग काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।हालांकि, लंबी बहस के बाद भूपेंद्र सिंह अपनी भैंस वापस ले गए और अपना एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के लिए छोड़ गए. उन्होंने इस ज्ञापन को सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट को सौंप दिया है. एसडीएम का कहना है कि भूपेंद्र सिंह के द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,