मस्तूरी

अज्ञात कारणों से ट्रेन के सामने कूदकर ग्रामीण ने की आत्महत्या…मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रेक में एक ग्रामीण ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है।वही सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के फाटक के पास बिलासपुर रायगढ़ रूट गुजरी रेलवे लाइन में किरारी (मस्तुरी)निवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर पिता मनहरण सिंह ठाकुर उम्र लगभग 45 वर्ष ने शनिवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है।

जिसके बाद रेल मार्ग से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने इस घटना की जानकारी जयरामनगर स्टेशन मास्टर को दी, स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद शव को आरपीएफ द्वारा मालगाड़ी के माध्यम से किसान परसदा से जयरामनगर स्टेशन लेकर पहुंचे जहां मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को जयरामनगर स्टेशन से मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस शव परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,