छत्तीसगढ़

दशहरे के मौके पर देशभर में जैश ए मोहम्मद ने दी हमले की धमकी , मुंगेली में मोहम्मद की सेना का फूंका पुतला

डेस्क

मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मोहम्मद की सेना यानी जैश-ए-मोहम्मद ने दुर्ग रेलवे स्टेशन को उड़ा देने की धमकी दी है। आरपीएफ ने खुलासा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी चिट्ठी लिख कर दी गई है। जैश ए मोहम्मद के कमांडर मसूद अहमद ने रोहतक रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिटेंडेंट यशपाल मीणा को चिट्ठी लिखकर कहा कि हम अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। इस बार भारत सरकार के होश उड़ा देंगे और 8 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। जिन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है उसमें रेवारी, रोहतक, हिसार ,कुरुक्षेत्र ,मुंबई ,चेन्नई बेंगलुरु, जयपुर ,कोटा, भोपाल, इटारसी, दुर्ग जैसे स्टेशनों का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ से दुर्ग का नाम शामिल होने के बाद एक तरफ जहां रायपुर, दुर्ग रेलवे स्टेशन को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के खिलाफ अब युवा सड़कों पर उतर रहे हैं। सोमवार शाम को मुंगेली के के टी ग्रुप के युवाओं ने पड़ाव चौक में जैश ए मोहम्मद का पुतला दहन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद , जैश ए मोहम्मद मुर्दाबाद के नारे लगाए। पहले भारत में आतंकी हमले लगातार हो रहे थे लेकिन केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद आतंकी केवल कश्मीर तक सिमट कर रह गए और अब धारा 370 समाप्त होने के बाद आतंकियों के लिए एलओसी पार करना भी सपना बन चुका है। शायद इसी हताशा में चिट्ठी लिखकर गीदड़ भभकी दी जा रही है। जैश ए मोहम्मद को भी पता है कि फिलहाल भारत में नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे रणनीतिकार हैं जिनके रहते उनका मकसद यहां पूरा नहीं हो सकता, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भारत के भीतर मौजूद गद्दारों और अपने सहयोगियों के भरोसे इस तरह की धमकी देते हैं और पुलिस भी जानती है कि देश में उनकी विचारधाराओं से सहमति रखने वाले ढेरों लोग हैं। इसलिए एहतियातन सभी रेलवे स्टेशनों में विशेष सुरक्षा बरती जा रही है और आरपीएफ स्थिति को गंभीरता से ले रहा है । इसी सिलसिले में सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी आरपीएफ द्वारा विशेष सुरक्षा जांच की गई और चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई वही आगामी दिनों में भी इसी तरह सतर्कता बरती जाएगी।

वहीं सामाजिक संगठनों द्वारा भी जैश-ए-मोहम्मद का पुतला दहन कर यह बताने की कोशिश हो रही है कि उनकी ऐसी धमकियों का भारत और भारतीयों पर कोई असर नहीं होने वाला। जैश ए मोहम्मद ने 8 अक्टूबर को हमले की धमकी दी है क्योंकि उस दिन हिंदुओं का बड़ा पर्व दशहरा है यानी इस तरह वह हिंदुओं के पर्व में खलल डालना चाहता है। सोमवार शाम को मुंगेली पड़ाव चौक में जैश-ए-मोहम्मद का पुतला फूंकने वालों में करण ठाकुर, राम शेखर यादव, संजय जांगड़े ,योगेश्वर सिंह , कान्हा ठाकुर हार्दिक ठाकुर, पार्थिव पांडे, अभय ठाकुर,विजय सारथी, राजकुमार देवांगन के साथ बड़ी संख्या में केटी ग्रुप के युवा शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...