बिलासपुर

हर आवास हीन को मकान उपलब्ध कराने की योजना, आवास मेले में 900 लोगों ने कराया पंजीयन

डेस्क

निगम द्वारा देवकी नंदन दीक्षित सभागृह में प्रधान मंत्री आवास योजना अंतगर्त लगाए गए आवास मेला के पहले दिन शहर के 900 लोंगों ने पंजीयन कराया। आवास मेला का निरीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर लोंगो को इसका लाभ उठाने की अपील की।

कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने कहा कि निगम द्वारा आयोजित यह आवास मेला निगम क्षेत्र में निवासरत ऐसे सभी लोंगों के लिए है, जिनका स्वयं का मकान नहीं है। मेला में प्रदेश के हाउसिंग बोर्ड सहित नामी बिल्डर्स द्वारा स्टाल लगाया गया। जहां लोग अपनी बजट अनुसार मकान बुक कर सकते हैं। मेला में मकान बुक करने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतगर्त 2 लाख 67 हज़ार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। लोंगों को स्वयं का मकान खरीदने के लिए यहां बैंक फाइनेंस की सुविधा भी दी गयी है। पं. देवकी नंदन दीक्षित सभागार में आयोजित आवास मेला के पहले दिन शहर के 900 लोंगों ने पहुँचकर पंजीयन कराया। आवास मेला में पहले दिन आधारशिला, सालोम हाइट्स, हाउसिंग बोर्ड एवं प्रकाश गवालानी बिल्डर्स द्वारा स्टाल लगाया गया। इसी तरह लोंगों को फाइनेंस सुविधा के लिए एसबीआई, केनरा बैंक, पीएनबी एवं अन्नपूर्णा प्राइवेट फाइनेंस कंपनी ने अपने सेवा दी।

आवास मेला का 17 सितंबर को समापन होगा। 17 सितंबर मंगलवार की शाम तक लोग आवास मेला में पहुंच कर अपना स्वयं का मकान ले सकते हैं

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...