बिलासपुर

नगर निगम के नए सेटअप को एमआईसी ने दी स्वीकृति , अधोसंरचना कार्यों के लिए फोटो सहित भौतिक सत्यापन करने के निर्देश

डेस्क

नगर निगम की सीमा वृद्धि के साथ ही यहां कर्मचारियों की नए सेटअप को एमआईसी ने हरी झंडी दे दी है। सेटअप के तहत नियुक्ति में कार्यरत पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 10 करोड़ के अधोसंरचना कार्यों में फोटो सहित भौतिक सत्यापन पूर्ण करने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

नगर निगम दृष्टि सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर किशोर राय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। एमआईसी की बैठक में नगर निगम की सीमा वृद्धि के साथ नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकता सहित सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश, सड़क, नाली आदि व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान नगर निगम की सीमा वृद्धि के साथ नया सेटअप को एमआईसी द्वारा स्वीकृति दी गयी। नए सेटअप में नियुक्ति के लिए नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को पहली प्राथमिकता देने की सहमति बनी। सीवरेज के मेनहोल में कर्मचारियों के उतरकर सफाई करने की आवश्यकता होने संबंधित बातों पर चर्चा की गई, जिसपर सीवरेज के मेनहोल की सफाई के लिए 86 लाख की लागत से जेट मशीन खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे अब मेनहोल की सफाई के लिए कर्मचारी उतारने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 10 करोड़ की अधोसंरचना कार्यों के संबंध में बनाये गए स्टीमेट के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान कार्य शुरू करने से पूर्व फोटोयुक्त भौतिक सत्यापन करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी तरह अमृत मिशन योजना अंतर्गत चल रहे पाइपलाइन विस्तार के कार्य में रेस्टोरेशन पर चर्चा की गई। इस दौरान मेयर श्री किशोर राय ने निगम क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार कार्यों में कार्य को समय पर पूर्ण करने के साथ सेम डे रेस्टोरेशन करने के निर्देश दिए। इस संबंध में हर सप्ताह रेस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा करने की बात कही गयी। एमआईसी की बैठक में सभी सदस्य सहित निगम के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...