बिलासपुर

रात भर  सड़क किनारे  पड़ी रही लाश और लोग बगल से गुजर गए

डेस्क

इंसान कितना असंवेदनशील हो चुका है और आसपास घट रही घटनाओं से वह किस कदर सरोकार नहीं रखता, इसका एहसास एक बार फिर मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़ी रही और उस से बेखबर लोग बगल से ही गुजर गए।

किसी ने भी यह जानने तक की कोशिश नहीं की, कि आखिर सड़क किनारे पड़े व्यक्ति को कोई तकलीफ है या फिर उसके साथ कोई हादसा हो चुका है। दरअसल बिलासपुर के रेलवे कॉलोनी में मौजूद केंद्रीय विद्यालय के पास नाली किनारे एक अधेड़ व्यक्ति औंधा पड़ा था। सुबह कई लोगों ने इस सड़क से गुजरने के दौरान उसे देखा लेकिन किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि वह ऐसे क्यों पड़ा है। कुछ लोगों ने घंटों बाद इसकी सूचना तोरवा थाने में दी। जिसके बाद करीब 9:00 बजे पुलिस पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे पड़े व्यक्ति की मौत हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस व्यक्ति की मौत सोमवार रात को ही हो चुकी थी और उसकी लाश बिल्कुल सड़क के किनारे रात भर पड़ी रही ।यहां से इस बीच हजारों लोग गुजर गए। यहां तक कि पुलिस भी गुजरी होगी क्योंकि पुलिस खुद गश्त का दावा करती है। गुरु नानक चौक से लेकर तोरवा थाने के बीच जाहिर तौर पर गश्त हुआ होगा। थाने से कुछ कदम की दूरी पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी रही और तोरवा को इसकी हवा तक नहीं लगी। खैर जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने लाश की तलाशी ली तो उसके पास से कोई भी पहचान के दस्तावेज नहीं मिले। इसलिए मृतक की पहचान नहीं हो पाई है मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वही माना जा रहा है कि शराब के नशे की वजह से उसकी जान गई होगी। वैसे मृतक के नाक से खून बहने के निशान भी मिले हैं, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की तफ्तीश शुरू होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...