गौरेला पेंड्रा मरवाही

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार…..संयुक्त कार्रवाई में 10 चोरी की बाइक बरामद

रमेश राजपूत

जीपीएम – गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 चोरी की दोपहिया बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज चौधरी 24 वर्ष और सोनू यादव 23 वर्ष, दोनों निवासी नौरोजाबाद, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर 21 वर्ष का नाम उजागर किया, जो गिरफ्तारी की भनक लगते ही फरार हो गया। शाहिद एक मैकेनिक है और उसने मास्टर चाबी बनाना व लॉक तोड़ने की तकनीक अपने मौसा से सीखी थी। आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वे रेलवे स्टेशन, बाजार और बस स्टैंड जैसी जगहों पर खड़ी बाइकों को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी करते और फर्जी दस्तावेजों के साथ सस्ते दामों पर बेच देते थे। बरामद बाइकों में 4 Hero HF Deluxe, 2 Hero Splendor, 2 Honda Shine, 1 TVS Apache और 1 TVS Victor शामिल हैं। इनमें से 6 वाहन थाना गौरेला में दर्ज मामलों से जुड़े हैं, जबकि शेष 4 के विवरण संबंधित थानों से साझा किए जा रहे हैं।
मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और डीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,