रतनपुर

उमराह तीर्थ के नाम पर 1.90 लाख की ठगी… रतनपुर थाने में मामला दर्ज,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – उमराह तीर्थ यात्रा के नाम पर एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। रतनपुर निवासी मोहम्मद अशरफ खान ने आरोप लगाया है कि “अल् अफ्फान टूर्स” के प्रोपाइटर समद पठान और उनकी पत्नी शबनम पठान ने मक्का-मदीना भेजने का झांसा देकर उनसे 1,90,000 रुपये की ठगी की है।
प्रार्थी अशरफ खान का कहना है कि सितंबर 2022 में समद पठान और शबनम पठान ने फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और 19 सितंबर को उमराह यात्रा के लिए बुकिंग का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उन्होंने विभिन्न किस्तों में कुल 3,75,000 का भुगतान किया, जिसमें से 1,90,000 की रकम छलपूर्वक हड़प ली गई। राशि का भुगतान एनईएफटी और फोन-पे के जरिए किया गया था। शिकायत के अनुसार, तय तारीख तक टिकट नहीं भेजने पर जब अशरफ खान ने संपर्क किया तो उन्हें अलग-अलग तिथियों पर भेजने का बहाना बनाकर गुमराह किया गया। अंततः उन्हें न तो यात्रा पर भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। इस मामले में थाना रतनपुर पुलिस ने समद पठान और शबनम पठान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने मानसिक और आर्थिक क्षति की भी बात कही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
"बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला...