कोरबा

अर्धनग्न अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी, बाँसबाड़ी में ग्रामीणों ने देखी लाश…..दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

डेस्क

कोरबा- रजगामार रोड में छुईढोंड़ा के पास बाँसबाड़ी में सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश देखी, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के पहुँचे तक लोगों की भीड़ मौके पर जुट चुकी थी, वही लाश की अवस्था को देखकर दुष्कर्म और फिर हत्या की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीएसपी रामगोपाल करियारे पूरी टीम के साथ पहुँचे और घटना स्थल का मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मामले को हत्या का मानकर पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए डॉग स्क्वायड के माध्यम क्षेत्र का परीक्षण किया और फिर शव को पीएम के लिए मरच्यूरी भिजवा दिया।

इस दौरान पुलिस आस पास के क्षेत्र में महिला की पहचान कराने की कोशिश भी की लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो पाई है, पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40- 45 वर्ष है, वही उसके आस पास कोई भी पहचान के साक्ष्य नही मिले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...