बिलासपुर

अरपा नदी में डूब कर चली जाती उसकी जान, अगर सही समय पर वहां नहीं पहुंचती पुलिस

डेस्क

पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से अरपा नदी में पानी का बहाव कम हो चुका है लेकिन इसी बीच एक व्यक्ति अरपा नदी में डूबने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह बचा लिया। अरपा नदी, सरकंडा शिव घाट पर सुरेंद्र मानिकपुरी अपने दोस्त शेख रहीम के साथ गया हुआ था, जहां पैर फिसल जाने पर वह अरपा नदी में गिर गया और उस इलाके में पानी का बहाव तेज होने से वह बहता चला गया। किस्मत अच्छी थी कि उसी दौरान वहां से पुलिस की गश्ती टीम गुजरी, जिसे घटना के बारे में जानकारी हुई तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर सुरेंद्र मानिकपुरी को किसी तरह बचा लिया। हालांकि नदी में गिरने और बहने के दौरान उसके सिर और चेहरे पर कई जगह चोट लग गई है। सुरेंद्र मानिकपुरी वाइट हाउस के पीछे उसलापुर का निवासी है। पुलिस पहले उसे उसके घर ले गई और फिर उसे इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया । आमतौर पर पुलिस की छवि मददगार की नहीं होती लेकिन जिस तरह ईगल स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए नदी में बह रहे व्यक्ति को जान जोखिम में डालकर बचाया गया उससे पुलिस की चिर परिचित छवि के विपरीत सहृदयता नजर आई और अब हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...