बिलासपुर

सुरक्षा संसाधन सहित 50 लाख बीमा कवर की मांग, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन….शिक्षक के पॉजिटिव रिपोर्ट से मची हड़कंप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना ड्यूटी में लगें सभी शिक्षकों के सुरक्षा की मांग को लेकर अब छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लामबंद हो गई है। गुरुवार को तिफरा के एक शिक्षक की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसको लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर सारांश मित्तर को कोरोना ड्यूटी में सेवारत शिक्षकों के सुरक्षा संसाधन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने ज्ञापन सौंपा है। जिसमे उन्होंने कहा है कि बिलासपुर जिले में कोरोना ड्यूटी के दौरान शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर में ड्यूटी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि कोरोना संबंधी ड्यूटी में रेलवे स्टेशन से मजदूर को ले जाने तथा क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेशन सेंटर एवं अन्य जगह हजारों शिक्षक ड्यूटी कर रहे हैं जिन्हें किसी भी प्रकार के सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक शिक्षक के कोरोना संक्रमण के चपेट में आने के बाद सभी भयभीत हो गए। जिसको लेकर उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से कोरोना ड्यूटीरत शिक्षको को गुणवत्ता युक्त मास्क, ग्लब्ज,सेनेटाइजर, पी पी ई सुरक्षा कीट एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराते हुए 50 लाख का बीमा कवर प्रदान किये जाने की मांग की है।

डीईओ ने भी लिखा पत्र,,स्वास्थ्य विभाग को गुणवत्ता युक्त इक्यूपमेंट उपलब्ध कराने कहा…

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर ने कोरोना ड्यूटी में सेवारत शिक्षकों को मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर, पी पी ई कीट एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव को भी ज्ञापन सौंपा, जिसे बिलासपुर डीईओ ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन को पत्र प्रेषित किया है, जिसमे उन्होंने कोरोना ड्यूटी में लगे सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को आवश्यकता संसाधन उपलब्ध कराने कहा है, ताकि सभी कर्मचारी सुरक्षित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन कर सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,