छत्तीसगढ़

पुलिस ने जब ली कार की तलाशी तो निकला शराब का जखीरा

डेस्क

गश्त के दौरान सकरी पुलिस ने बड़ी मात्रा में एक कार से शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की।आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जोनल गश्त था। सकरी पुलिस गश्त में थी।सकरी थाना प्रभारी अभिनव उपाध्याय उप पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आल्टो कर क्रमांक सी.जी. 04 एच. टी. 4599 से बड़ी मात्रा में शराब की अवैध तस्करी की जा रही है जो कोटा रोड से आ रही है जिस पर प्रशिक्षु डीएसपी ने सकरी थाना स्टाफ को कार्यवाही हेतु तैयार किया पुलिस गाड़ी द्वारा पीछा करता देख आल्टो कार रास्ता बदलने लगी जिसके बाद सकरी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बाईपास रोड में उक्त गाड़ी का पीछा कर पकड़ा।

गाड़ी की तलाशी लेने पर अल्टो कार में संजय कुमार गहरवाल पिता परस राम गहरवाल,हेमुराम निषाद पिता उदयराम,विनोद टंडन पिता अमर टंडन साकिन तुमगांव जिला महासमुंद के कब्जे से गाड़ी की डिक्की एवं पीछे सीट में भूरे रंग के बेग से मध्य प्रदेश आबकारी विभाग का होलोग्राम लगा 580 पाव अँग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की कुल 104.4 लीटर शराब बरामद अल्टो कार जप्त किया। जिस पर अवैध रूप से शराब परिवहन की धारा 34 (2),59 (क) छत्तीसगढ़ आबकारी संशोधन अधिनियम 2002 के तहत दंडनीय अपराध होने पर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालयीन आदेश पर जेल भेज दिया गया

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...