छत्तीसगढ़

जानिए क्या है रतनपुर में वार्डों के आरक्षण की स्थिति

डेस्क

शुक्रवार को धार्मिक नगरी रतनपुर नगरपालिका के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई । यहां अध्यक्ष का पद पहले से ही आरक्षित है। शुक्रवार को लाटरी पद्धति से बिलासपुर कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागृह में कलेक्टर डॉक्टर संजय अलंग की मौजूदगी में 15 वार्डों में से आधे के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। यहां परिसीमन के बाद 15 वार्डों में से 3 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित घोषित किए गए। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड क्रमांक 5 राजेंद्र प्रसाद वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 डॉक्टर अंबेडकर वार्ड और वार्ड क्रमांक 11 रत्नेश्वर वार्ड शामिल है । इसमें से वार्ड क्रमांक 5 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षण की प्रक्रिया में 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोषित की गई है। इनमें से वार्ड 15 जवाहर लाल नेहरु वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला और वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए आरक्षित हुई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 में से 4 वार्डों का आरक्षण हुआ है। इनमें से वार्ड क्रमांक 12 मौली माता वार्ड ,वार्ड क्रमांक 4 भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्रमांक 9 महावीर वार्ड शामिल है । वही वार्ड क्रमांक 3 महामाया वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित हुआ है । कुल 15 में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं
शेष बचे सामान्य वार्डों में से 2 वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुई है। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड हैं वार्ड क्रमांक 7 गिरिजा बंद वार्ड और वार्ड क्रमांक 13 कबीर दास वार्ड । शेष वार्ड अनारक्षित घोषित हुए हैं। इस तरह वार्ड क्रमांक 2 गांधीनगर वार्ड क्रमांक 6 स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड, वार्ड क्रमांक 8 लाल बहादुर शास्त्री, वार्ड वार्ड क्रमांक वार्ड और वार्ड क्रमांक 14 बैराग बंद वार्ड अनारक्षित घोषित हुआ है । वार्डो के आरक्षण के बाद अब रतनपुर में भी चुनावी घमासान तेज होने वाला है और नए नए दावेदार सामने आएंगे। लिहाजा रतनपुर में चारों राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बड़ी होगी। इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी खलल पैदा कर सकते हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित,