बिलासपुर

गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट में घायल युवक की हुई मौत, फैल गई चक्का जाम की अफवाह

डेस्क

पिछले दिनों गणेश विसर्जन के दौरान छठ घाट में कुछ युवकों और युवतियो पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में इससे पहले कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती, हमले में घायल एक युवक की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर तुलसी आवास गणेश उत्सव समिति के सदस्य 15 सितंबर की रात गणेश विसर्जन करने अरपा नदी के छठ घाट पहुंचे थे। बताते हैं कि इसी दौरान लिंगियाडीह की ओर से कौशल यादव, सोमू सोनकर, मोंटू और अन्य कई बदमाश किस्म के युवक बाइक से पहुंचे और गणेश विसर्जन शोभायात्रा में साइड ना मिलने पर विवाद करने लगे। बदमाश युवक विसर्जन यात्रा के साथ चल रही एक युवती के साथ भी बदतमीजी करने लगे जिससे यह विवाद गहराता चला गया और कौशल यादव, सोमू और मोंटू थोड़ी देर बाद लाठी डंडा तलवार से लैस होकर छठ घाट पहुंच गए और महिला को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान उनके हमले से आरती यादव, संतोष राव शिंदे और रिंकू गुप्ता के सर और अन्य हिस्सों में मारक चोटे आई ।घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। इन्हीं में से एक घायल रिंकू गुप्ता का इलाज पहले तो अपोलो में चला । उसके बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे रायपुर भेज दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई जबकि अब तक पुलिस तीनों नामजद आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। शुक्रवार को मृतक रिंकू गुप्ता के अंतिम संस्कार के लिए राजकिशोर नगर से तोरवा मुक्तिधाम शव यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान छठ घाट के पास शव यात्रा थोड़ी देर के लिए रुकी तो शहर में चक्का जाम की अफवाह फैल गई। खबर उड़ गई कि मृतक के हत्यारों के ना पकड़े जाने के आक्रोश में परिजनों ने छठ घाट के पास चक्का जाम कर दिया है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और थोड़े ही देर बाद शव यात्रा आगे बढ़ गयी। लेकिन इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गुस्सा जरूर जाहिर किया है जो अब तक बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है ।वही पुलिस मारपीट के आरोप को बदलकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म पंजीबद्ध कर उन्हें तलाश रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...