बिलासपुर

जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में चयन के लिए लॉटरी की तिथि निर्धारित….16 से 20 मई तक किया जाएगा चयन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और इंग्लिश माध्यम के विद्यालय में नए शिक्षा सत्र में छात्रों के प्रवेश हेतु लॉटरी की तिथि शिक्षा विभाग ने निर्धारित कर दी है, जिसके तहत जिले के अलग-अलग स्कूलों में 16 से 20 मई तक ऑफलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चो का चयन किया जाएगा। आपको बता दें विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष से भी जिले के अधिकांश आत्मनंद स्कूलों में रिक्त सीटों की अपेक्षा सैकड़ो की संख्या में आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए हैं जिसके मद्देनजर लॉटरी के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत जिले में जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक द्वारा 12 नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जो जिले के 17 स्कूलों में लॉटरी के माध्यम पारदर्शी तरीके से प्रवेश की प्रक्रिया को मूर्त रूप देंगे। मिली जानकारी के अनुसार 16 मई से 20 मई तक सेजेस स्कूल में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस दिन इन स्कूलों में होगा लॉटरी

1- 16/05/2023 को सेजेस लाला लाजपतराय स्कूल, तारबाहर स्कूल, तिलक नगर स्कूल, जे.एम.पी तखतपुर स्कूल, कारगीकला और सीपत स्कूल में लॉटरी रखी गई है।

2- 17/05/2023 को सेजेस मंगला स्कूल,सेजेस चकरभाठा स्कूल, में लॉटरी रखी गई है।

3- 18/05/2023 को सेजेस लिंगियाडीह स्कूल,सेजेस मस्तूरी,सेजेस चिंगराजपारा स्कूल,सेजेस दयालबंद स्कूल,सेजेस लाल बहादुर शास्त्री स्कूल,सेजेस डी के पी कोटा स्कूल में लॉटरी रखी गई है।

4- 19/05/2023 को सेजेस बी आर अंबेडकर स्कूल,सेजेस पचपेड़ी स्कूल में लॉटरी रखी गई है।

5- 20/05/2023 को सेजेस बेलपान स्कूल में लॉटरी रखी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...