बिलासपुर

गौठानों को कांजी हाउस न बनने देंः- कलेक्टर

डेस्क


कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने आज जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और गौठान प्रभारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि गौठानों पर कड़ी नजर रखें और इसे कांजी हाउस न बनने दें। जहां कांजी हाउस बने है, उसे तत्काल प्रारंभ करें। गौठानों के गायों के लिये चारे की व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित की जाये। जिले के 97 गौठानों में साल भर चारा हेतु पैरे की व्यवस्था के लिये कार्य योजना बनायी जाये।

कलेक्टर ने आज मंथन सभाकक्ष में गौठानों के सुचारू संचालन के लिये बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि फसल कटाई का समय नजदीक है। अतः गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को चारे के लिये पैरा देने हेतु प्रेरित करें। गौठानों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। गौठानों पर लगातार नजर रखने के लिये पुलिस विभाग को भी निर्देश दिये। हर गौठान की रिपोर्ट नियमित रूप से देने हेतु कड़ा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कांजी हाउस के लिये चराई भूमि हर गांव में चिन्हांकित किया जाये तथा इसकी मुनादी करायी जाये, ताकि कांजी हाउस के पशुओं को चारा मिल सके। उन्होंने कहा कि गांवों में आवारा पशुओं को बंद रखने पर कड़ाई से रोक लगाई जाये और पशुओं के खिलाफ क्रूरता पर सख्त कार्यवाही भी करें। इस संबंध में गांव के कोटवार के साथ-साथ पुलिस को भी अलर्ट रहने कहा।
गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन के लिये त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया। प्रत्येक गौठान में कम से कम दस वर्मी टैंक बनाया जाये। टैंक को ढंकने के लिये तिरपाल की व्यवस्था हो। जिले के सभी गौठानों में इसी हफ्ते फेंसींग और वर्मी टैंक का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। गौठानों से प्राप्त गोबर से कंडा, धूपबत्ती, दिया, गमला आदि निर्माण हेतु महिला स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्हें इसके लिये मशीन उपलब्ध कराने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...