बिलासपुर

प्लास्टिक कचरा के खिलाफ बुधवार को दौड़ेगा बिलासपुर, ‘‘फिट इंडिया प्लाॅगिंग रन‘‘ का आयोजन

डेस्क

अक्टूबर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ‘‘फिट इंडिया प्लाॅगिंग रन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग एक हजार लोग शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर प्लास्टिक इकट्ठा करेंगे । यह दौड़ कार्यक्रम सुबह 8 बजे स्थानीय पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के अलग-अलग मार्ग से गुजरेगा। दौड़ में शामिल लोग इन मार्गों से प्लास्टिक एकत्रित करेंगे। इस दौरान प्लागिंग रथ भी निकाली जाएगी।

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर देश भर में प्लास्टिक प्रतिबंध किया जा रहा है, पर्यावरण और जनजीवन के लिए हानिकारक प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए देश में अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी और नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा भी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जाएगा। ‘‘फिट इंडिया प्लाॅगिंग रन‘‘ सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इसमें शामिल लोग टीम बनाकर शहर के अलग-अलग मार्गों में जाएंगे, जहां से प्लास्टिक एकत्रित करके लाएंगे। इस कार्यक्रम में शहर के स्कूल और कालेज छात्र-छात्राओं के अलावा, एनजीओ, बैंकिंग संगठन, आर्ट आफ लिविंग और कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ निगम कर्मी, स्मार्ट सिटी की टीम शामिल रहेंगे। निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में होकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की है।
error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा