जांजगीर चाँपा

शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करना एक परिवार पर भारी पड़ गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया, जहां बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता की डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तनौद निवासी उमाशंकर साहू 34 वर्ष 14 मई की रात गांव में सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद सत्यवान महिपाल ने उसे ऐसा करने से मना किया। इस बात पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहनलाल महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर लकड़ी के डंडे से सिर पर जोरदार हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि मोहनलाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,