बिलासपुर

बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिस जैसा बताते हुए एक युवक को झांसे में लेकर उसके सोने के जेवर पार कर दिए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशिष पाण्डेय, जो फ्रेंड्स रेसिडेंसी नूतन चौक सरकंडा का निवासी है, 14 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे यूनियन बैंक पुराना हाईकोर्ट रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह सीएमडी कॉलेज के पास पहुंचा, तभी दो अज्ञात बाइक सवार उसके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को जांच करने वाला बताते हुए कहा कि इलाके में मादक पदार्थ की जांच चल रही है और उसकी गाड़ी की डिक्की चेक करनी है।

इसके बाद आरोपियों ने युवक से कहा कि इलाके में लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए वह अपने गले की सोने की चेन और अंगूठी निकालकर सुरक्षित रख ले। आरोपियों की बातों में आकर आशिष ने अपने सोने के जेवर उतार दिए। आरोपियों ने कागज में लपेटकर जेवर स्कूटी की डिक्की में रखने का नाटक किया और वहां से फरार हो गए। कुछ दूरी जाने के बाद जब युवक ने डिक्की खोलकर देखा तो असली सोने की चेन और अंगूठी की जगह नकली बाजारू जेवर रखे मिले। ठगी गए जेवरों की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...