बिलासपुर

बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी…कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी लेकर फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक मेडिकल संचालक से चमत्कार और पूजा-पाठ के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी राजेश पंजवानी की शिकायत पर अज्ञात बाबा के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 निवासी राजेश पंजवानी चकरभाठा मेन रोड स्थित सुनीता मेडिकल का संचालन करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी दुकान पर साधु के वेश में एक व्यक्ति भिक्षा मांगने पहुंचा। पहले उसने 5 और फिर 20 रुपये लेने से इनकार कर दिया तथा चाय-पानी की मांग की। चाय-बिस्किट खाने के बाद उसने जेब से एक पत्थर निकालकर कागज में बांधने को कहा और दावा किया कि इससे परिवार और व्यापार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। पीड़ित के मुताबिक कागज खोलने पर पत्थर रुद्राक्ष में बदल गया। इसके बाद बाबा ने 10 रुपये डालने और गल्ले में रखने को कहा। कुछ देर बाद कागज में 100 रुपये का नोट दिखाई देने पर मेडिकल संचालक उसके झांसे में आ गया। आरोपी फिर दुकान के मंदिर में पूजा-पाठ करने लगा और परिवार की परेशानियां दूर करने का दावा करते हुए 500-500 रुपये के दो नोट तथा सोने की अंगूठी मांगी। राजेश ने करीब 10 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी और 1000 रुपये आरोपी को दे दिए। बाबा ने अंगूठी और नोटों को कागज में रखकर कथित रूप से मुंह में डाल लिया और एक पैकेट देते हुए दो घंटे बाद खोलने को कहा। जब पीड़ित ने पैकेट खोला तो उसमें केवल 100 और 10 रुपये के नोट तथा दो रुद्राक्ष मिले। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। घटना के बाद एक हरे रंग की बोलेरो में चार अन्य बाबा भी दुकान पहुंचे थे, जिन पर पीड़ित ने संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,