रायगढ़

अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा…प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मिले महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कटेल टिकरा जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में मिले शव की पहचान अधिवक्ता आराधना सिदार 31 वर्ष निवासी केकराझरिया, लैलूंगा के रूप में हुई। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से विवाहित था और शादी का दबाव बढ़ने पर उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि 12 मई को थाना पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कटेल टिकरा जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर यह स्पष्ट था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को थाना चक्रधरनगर में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से महत्वपूर्ण सुराग मिला। घटनास्थल से बरामद कपड़े, सैंडल और तस्वीरों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान आराधना सिदार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। एक फुटेज में मृतिका एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाती दिखाई दी।

बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी लोकनाथ पटेल तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि पिछले दो वर्षों से उसका आराधना के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन वह पहले से शादीशुदा था और आराधना लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि 10 मई को वह आराधना को बाइक से सक्ती और दमाऊधारा मंदिर लेकर गया। शाम को दोनों सक्ती के एक लॉज में रुके, जहां आरोपी ने फर्जी नाम से कमरा लिया। अगले दिन सुबह वह उसे सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया। वहां पहले गला दबाकर बेहोश किया और फिर पत्थर व धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने घटनास्थल से खून साफ किया और शक से बचने के लिए मृतिका के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसकी बहन और सहेलियों से महिला की आवाज निकालकर बात की, ताकि किसी को घटना का संदेह न हो। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल, घटना के समय पहने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल 30 वर्ष, निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के खुलासे में निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...