रायपुर

रेलवे ट्रेक पर मिली युवक की लाश, अज्ञात कारणों से आत्महत्या की आशंका….पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

रायपुर – आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बैहार में शनिवार की सुबह युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है, जहाँ मृतक का बायां हाथ कटकर ट्रैक के बाहर पड़ा था। घटना की सूचना के बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंच गई जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम बैहार निवासी टोमनलाल साहू पिता बिसाहू राम साहू (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आज सुबह 6 बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था। काफी देर बाद जब टोमनलाल साहू घर नहीं आया, तब घरवालों ने आस-पास पता किया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक पर लाश दिखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी। जिसके बाद लाश की शिनाख्त टोमन लाल साहू के रूप में हुई। ट्रेन में कटने से मृतक का बायां हाथ कटकर ट्रैक के बाहर पड़ा था। परिवार वालों के अनुसार मृतक टोमन लाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी के चलते आत्महत्या करने की आशंका जता रहे है फिलहाल आरंग पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस