बिलासपुर

गांधी जयंती पर स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

डेस्क

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सुबह 8 बजे स्थानीय नेहरू चैक से गांधी चैक तक सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली को महापौर किशोर राय एवं अटल श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली की अगुवाई कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने की। सायकल रैली नेहरू चैक से प्रारंभ होकर प्रताप चैक, सदर बाजार, गोल बाजार, जूना बिलासपुर होते हुए गांधी चैक पहुंची।

सायकल रैली के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सायकल रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे एक उत्सव का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रेरणा के स्त्रोत थे। वे सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। कलेक्टर ने गांधी जी के संबंध में ‘‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’’ पुस्तक को प्रत्येक बच्चे को पढ़ने के लिये कहा। इससे निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा के साथ स्वच्छता से मानव जाति का कल्याण हो सकता है। उनके आदर्श की प्रासंगिकता आज बहुत बढ़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,